घाघरा: ताबिल गांव में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान, मरीज को इलाज के बाद चारपाई पर घर लाना पड़ा
Ghaghra, Gumla | Nov 11, 2026 ताबिल गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सड़क नहीं होने का दर्द उस समय सामने आया, जब एक घायल मरीज को इलाज के लिए ग्रामीणों ने चारपाई पर ढोकर करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय की। इस घटना ने गांव में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की पोल खोल दी है।