गोंडा: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई रघुकुल नगर की महिला के मकान का ताला तोड़कर चोरी केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Gonda, Gonda | Mar 20, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन रघुकुल नगर की रहने वाली महिला पुष्पा सिंह के मुताबिक वह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने बहराइच चली गई थी ।इसी बीच 18 मार्च को पड़ोसियों की ओर से उसके मकान में चोरी की सूचना मिली थी जब लौटकर आई और मकान का अवलोकन किया तो पता चला कि नगदी व जेवर समेत तीन लाख का चोरी हुआ है। नगर पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया गया है।