कोरबा: कोरबा में कथित धर्मांतरण को लेकर बवाल, पास्टर पीतांबर को हिरासत में लिया गया, बजरंग दल का प्रदर्शन
Korba, Korba | Oct 19, 2026 कोरबा के ओमपुर में कथित अवैध धर्मांतरण की सूचना के बाद हंगामा मच गया। निजी आवास में प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पास्टर पीतांबर सिंह सहित कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया है।