बगोदर: मुंडरो बिहारो के चौपारण दनुआ घाटी में सड़क हादसे में सात की मौत, 11 घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो के बिहारो सलैयाटांड के सात लोगो की हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड दनुआ घाटी में सोमवार हुए भीषण सडक हादसे मे मौत हो गई,जबकि 11 लोग गंभीर रूप घायल हो गये।बताया जाता है कि सलैयाटांड गांव के बुजुर्ग कुंजो कुम्हार की स्वाभाविक मौत होने पर अंतिम संस्कार के बनारस ले जाने के दौरान उक्त स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।