अधौरा में बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती
कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र में सिकरी से अपने गांव अमवाटांड़ बाइक से लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान वकील यादव, पिता- दया यादव, निवासी अमवाटांड़ के रूप में हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।