हसनपुर: हसनपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का 20 मीटर हिस्सा धंसा, बारिश के बाद सड़क पर बना बड़ा गड्ढा
हसनपुर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के चलते गंगा एक्सप्रेसवे का करीब 20 मीटर हिस्सा धंस गया। घटना 14 अगस्त की शाम फैयाज नगर और सहदरा मिलक गांवों के बीच पुलिया के पास हुई। सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से वाहनों के आवागमन में परेशानी खड़ी हो गई। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।