धमदाहा: प्रखंड क्षेत्र के मोगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत के कई वार्डों में घुसा बाढ़ का पानी, सैकड़ों एकड़ में लगी फसल हुई बर्बाद
प्रखंड क्षेत्र के मुगलिया पुरंदाहा पूर्व पंचायत के कई वार्डो में कोसी नदी का पानी प्रवेश कर गया है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है, स्थानीय लोगों ने बताया की सैंकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल भी बाढ़ के पानी की भेंट चढ़ गया है,वहीं कई सड़कों पर भी कई फीट पानी बह रहा है,पीड़ितों का हाल जानने अभी तक कोई प्रशासनिक पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं।