आबू रोड: आबूरोंड के सुभाष मार्केट के नजदीक चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान को बनाया निशाना, 2 लाख की कॉपर पत्तियां हुई चोरी
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के सुभाष मार्केट स्थित पुरानी ग्रामीण बैंक के नजदीक एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोरों ने भवन की तीसरी मंजिल पर लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां से लोहे की एंगल तोड़ते हुए पीछे बने कमरे तक पहुंच गए। इसके बाद बदमाशों ने खिड़की को क्षतिग्रस्त कर दिया