नबीनगर: खेसर गॉव के पास आपसी विवाद को लेकर मारपीट में चार लोग जख्मी
खेसर गांव के पास रविवार की अपराह्न दो बजे आपसी विवाद को लेकर मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए. ज़ख्मियों में रामाबांध निवासी बिट्टू कुमार, औरंगाबाद निवासी विवेक कुमार , अभिषेक कुमार व खेसर गांव निवासी सौरभ कुमार है. मिली जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज सीएचसी मदनपुर में हुआ,जबकि बिट्टु,विवेक व अभिषेक का इलाज निजि अस्पताल में कराया गया.