नबीनगर: बड़ेम ओपी की पुलिस ने सोन नदी से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार
बड़ेम ओपी की पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को सोन नदी से गुरुवार को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती दल ने बालू लदे ट्रैक्टर को रोकना चाहा, तो चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया. जांच के क्रम में पुलिस बिना चालान के सोन नदी से अवैध बालू निकासी की पुष्टि की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी सूचना खनन पदाधिकारी को दे दी गई है.