नबीनगर: बडेम ओपी की पुलिस ने सोन नदी दियरा क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध की छापेमारी
बड़ेम ओपी की पुलिस ने सोन नदी दियरा क्षेत्र में शुक्रवार की अपराह्न दो बजे अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी की. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी किया गया. पुलिस के हाथों कुछ नहीं लगा. छापेमारी अभियान से बालू कारोबारी में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.