नबीनगर: तेतरिया बालू घाट जाने वाले रास्ता को खनन पदाधिकारी व थानाध्यक्ष ने जेसीबी से कटवाया
औरंगाबाद एसपी स्वप्नाजी मेश्राम के निर्देशानुसार गुरुवार को खनन पदाधिकारी व थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से औचक छापेमारी तेतरिया बालू घाट पर किया. बताया गया की सूचना मिली थी कि सोन नदी तेतरिया बालू घाट से बालू उठाकर इसी रास्ते से वाहन गुजरते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि तेतरिया बालू घाट जाने वाले रास्ते को जेसीबी से कटवाया गया हैं.