नबीनगर: बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के सोन दियरा से पुलिस ने छापेमारी कर 60 लीटर महुआ शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
नबीनगर बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के सोन दियारा से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष सिमरन राज एवं सशस्त्र बल के द्वारा 60 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को देख शराब धंधेबाज महुआ शराब छोड़कर भागने में सफल रहा. महुआ शराब को जब्त कर थाना लाया गया है, तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जा रही है.