नबीनगर: नबीनगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
नबीनगर थाना परिसर में शुक्रवार की अपराह्न दो बजे सरस्वती पूजा को लेकर बैठक आयोजित हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने किया. बीडीओ देवानंद कुमार सिंह एवं सर्किल इंस्पेक्टर विमल कुमार उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. सार्वजनिक स्थलों पर मूर्ति बैठने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है.