7 हजार बीघा जमीन का दावा तथ्यात्मक रूप से गलत, हमारी
सरकार में गलत काम की कोई गुंजाइश नहीं”—सीएम धामी
उत्तराखंड में UIIDB और 7 हजार बीघा सरकारी जमीन को लेकर छिड़ी सियासी बहस के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार का पक्ष स्पष्ट किया है। सरकार का कहना है कि UIIDB को 7 हजार बीघा जमीन दिए जाने की बात सही नहीं है। प्रमुख सचिव एवं UIIDB के MD आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, अब तक बोर्ड को केवल 45 एकड़ भूमि ही उपलब्ध हुई है।
सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता इन दिनों “नाराज़ फूफा” बने हुए हैं। प्रदेश में विकास हो, निवेश आए और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों—कांग्रेस को हर अच्छी पहल से परेशानी होने लगती है।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि हमारी सरकार में कोई गलत काम नहीं होता और हर काम पारदर्शिता एवं नियमों के तहत होता है।
सरकार के अनुसार UIIDB का उद्देश्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करना, रोजगार बढ़ाना और पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में नई परियोजनाओं को बढ़ावा देना है।
अब सवाल सीधा है—
क्या उत्तराखंड में निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं पर राजनीति होगी या विकास के मॉडल पर खुली बहस?
#PushkarSinghDhami #UIIDB #7000Bigha #Uttarakhand #UttarakhandNews #Investment #Employment #Development #RaibarPahad