घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में रियाजत अली के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया और नगदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।