घाटमपुर: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने पेट में बल्ली मारकर बुजुर्ग की हत्या के दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस को थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने बुजुर्ग शिवचरण की हत्या के वांछित अभियुक्त आशीष और लुकई को तुलसियापुर मोड़ से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने शनिवार शाम 5बजे बताया गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।