घाटमपुर: सजेती पुलिस ने सिमनापुर रोड से एक वांछित अभियुक्त को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
सजेती थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने बदले सीमनापुर रोड पर अधबनी पानी की टंकी के पास से वांछित अभियुक्त मोहित निषाद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार दोपहर 1:30 बजे बताया उपनिरीक्षक कादिर खान के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।जिसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।