K. K. Public School में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस के अवसर पर K. K. Public School, सोहाड़ी, शेखपुरा में कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजनों के सम्मान एवं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए की गई। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक किशोर कुणाल ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिना गुरु के ज्ञान संभव नहीं है। शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं।
उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक का योगदान विद्यार्थी के जीवन में हमेशा याद रहता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों के सम्मान, सहयोग और उनके निरंतर विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य गतिविधियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को उनके समर्पण, मेहनत और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु धन्यवाद दिया।