दारू: दारू प्रखंड में दुर्गाोत्सव का उल्लास, दारू से झुमरा तक भक्ति की बयार और डांडिया नाइट में थिरके कदम
दारू प्रखंड में गूंजा दुर्गाोत्सव का उल्लास: दारू से झुमरा तक भक्ति की बयार, डांडिया नाइट में थिरके कदम। शारदीय नवरात्र की पावन बेला में पूरा दारू प्रखंड इस समय मां दुर्गे की आराधना के दिव्य आलोक से सराबोर है। दारू से लेकर झुमरा तक चहुंओर शक्ति की देवी की महिमा गूंज रही है। फिजाओं में गूंजते घंटा-घड़ियाल के स्वर, शंखनाद और कपूर की महक से माहौल भक्तिमय है।