☀️ सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में दें योगदान! 🏠🔆
पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 25,000 लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता के हस्तांतरण एवं मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता का हस्तांतरण किया गया तथा मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राज्य में सौर ऊर्जा के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना तथा अधिक से अधिक परिवारों को अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
🔆 औरंगाबाद जिले में योजना की प्रगति
औरंगाबाद जिले में पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अब तक 195 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम के उपरांत जिला स्तर पर उपस्थित लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत अनुदान का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा उन्हें योजना के लाभ से आच्छादित किया गया।
🏡 रूफटॉप सोलर से अनेक लाभ
रूफटॉप सोलर की स्थापना से परिवारों को सौर ऊर्जा का उपयोग करने का अवसर मिलता है। इससे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। यह पहल हरित ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
📍 जिला स्तरीय कार्यक्रम
औरंगाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय विधायक, कुटुंबा श्री ललन राम एवं माननीय विधायक, रफीगंज श्री प्रमोद कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
📢 जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा पात्र नागरिकों से अपील की गई कि वे पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना एवं मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का लाभ उठाएं। अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर स्थापित कर स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने, ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहभागी बनें।
🌱 सौर ऊर्जा—स्वच्छ ऊर्जा | हरित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम।
#SamratChoudhary #CMSamrat #PMSuryaGhar #SolarEnergy #RenewableEnergy #GreenEnergy #AurangabadBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Energy Department, Bihar