🏛️🏛️ सार्वजनिक परिसंपत्तियों के कायाकल्प को लेकर तेज होगी कार्रवाई
✨ सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की गई।
बिहार विकास मिशन के अध्यक्ष, उप मिशन सह विकास आयुक्त, बिहार श्री मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) सहित जिले के संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।
🔹 समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि अभियान के तहत चिन्हित सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए।
📌 30 नवंबर 2026 तक
पूर्व से निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मति से संबंधित कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
📌 31 मार्च 2027 तक
नई आधारभूत संरचनाओं एवं आवश्यक सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
🏫 विद्यालयों में भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड, शौचालय आदि की आवश्यक मरम्मति एवं अनुरक्षण के साथ आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त वर्ग-कक्ष एवं भवन निर्माण की कार्रवाई की जाएगी।
🏥 स्वास्थ्य संस्थानों में मरम्मति, स्वच्छता, अनुरक्षण एवं मरीजों के लिए बेहतर एवं अनुकूल सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
🏘️ आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का विभागवार सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्यों का चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाएगा।
✨ साफ-सफाई • रंग-रोगन • सौंदर्यीकरण • अनुरक्षण • जनसुविधाओं का उन्नयन
समीक्षा के दौरान कार्यों की नियमित स्थल निरीक्षण एवं अनुश्रवण, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा कायाकल्प पोर्टल पर प्रगति के नियमित अद्यतीकरण का निर्देश दिया गया।
📊 प्रत्येक मंगलवार अपराह्न 05 बजे होने वाली समीक्षा में जिले की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की प्रभावी निगरानी की जाएगी।
🎯 अभियान का उद्देश्य:
सार्वजनिक परिसंपत्तियों को बेहतर, स्वच्छ, उपयोगी एवं क्रियाशील बनाना तथा आवश्यकता के अनुरूप नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करना।
📍 औरंगाबाद जिला प्रशासन अभियान के तहत चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #Aurangabad #Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Sep 22, 2026