👉 कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण-
➡️ श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी के साथ थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध बाबा घुइसरनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, कांवड़ियों के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर भ्रमण करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026