सिंगरौली: जल में प्रदूषण की जांच कराने ग्राम हर्रहवा में बोरिंग कर जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कराई जा रही सेंपलिंग
ऊर्जाधानी में भूमिगत जल में प्रदूषण की क्या स्थिति है, इसकी जांच करने के लिए इन दिनों भूमिगत जल के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा कलेक्ट कराए जा रहे हैं और इसके लिए जिले में एक टीम कुछ दिन पहले आई है, जिसने आज ग्राम हर्रहवा में बोरिंग करके भूमिगत जल का सैंपल लिया है। ग़ौरतलब है कि प्रदूषित पानी के मुद्दे को लेकर कुछ माह पूर्व जिला पंचायत की बैठक में जनपद सदस्य संदीप शाह ने जोर-शोर से मुद्दा उठाया था। और इस पर जल शक्ति मंत्रालय ने संज्ञान लेते हुए यह सैंपलिंग शुरू कराई है।