पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की रांजाबुरु माइंस में 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले चल रही 72 घंटे की भूख हड़ताल शनिवार सुबह 8 बजे समाप्त हो गई। तीन दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान न तो गुवा प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचा।