रॉबर्ट्सगंज: दो करोड़ की हेरोइन बरामद, छह अभियुक्त हुए गिरफ्तार, पुलिस लाइन में एसपी ने किया खुलासा
सोनभद्र में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोपन थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को चोपन के बस कटवा रेलवे ब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।