फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने सालों से फरार वारंटी अपराधी को दबोचा, की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त जो कि सालों से फरार चल रहा था। उस अभियुक्त को थानाध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह ने पुलिस टीम संग गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रघुवीर यादव पुत्र रतन सिंह यादव निवासी मुरली नगर थाना दक्षिण बताया गया। 4/25 ए एक्ट से जुड़ा मामला बताया गया है। अभियुक्त को लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाली अमल में लाई गई है।