फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के गौंछ गांव के पास रोड पर स्कूल जाते पांच वर्षीय बालक को बाइक ने मारी टक्कर, बालक लहूलुहान
थाना नारखी क्षेत्र गौंछ गांव निवासी पांच वर्षीय लव पुत्र सुरजीत शनिवार सुबह सात बजे करीबन स्कूल जाने को निकला था, गांव के पास ही रोड पर निकला था इसी दौरान एक तेज गति से आती बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त बालक घायल हो गया। परिजनों ने बाइक समेत चालक को पकड़ लिया। वहीं बालक को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर गये, जहां उसका उपचार कराया गया।