आगरा: तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की सुनी गई फरियाद
Agra, Agra | Nov 17, 2024 आगरा की तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे। शनिवार को लगे तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस अधिकारी और जिले के अन्य अधिकारी जनता की फरियाद सुन रहे थे। अधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।