फिरोज़ाबाद: गांव मदीपुर पुल के समीप बस और कार में हुई टक्कर, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव मदीपुर पुल के पास तेज रफ़्तार के चलते शनिवार की दोपहर बस और तबेरा कार में टक्कर हुयी है। हादसे में कार सवार 4 महिलाये समेत आधा दर्जन लोग घायल हुये है। कार सवार गांव जहानपुर के निवासी है। रिस्तेदार की अंतेष्टि में शामिल होने जा रहे थे। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।