फिरोज़ाबाद: जरौली खुर्द के पास ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी गंभीर घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना मक्खनपुर क्षेत्र निवासी नीरज जरौली खुर्द के पास रेलवे में संविदा कर्मचारी था वह जरौली खुर्द के पास रेलवे लाइन पर कार्य पर गया था, इस दौरान शनिवार की तडके छह बजे करीबन किसी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से आगरा रैफर किया गया। शनिवार दोपहर दो बजे करीबन इलाज के दौरान मौत हो गयी।