कोल: देहली गेट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्त को चंडौस से गिरफ्तार किया, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 25, 2026 अलीगढ़ में अपराध पर रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी नीरज जादौन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पुत्र चमन निवासी इंद्रानगर बाग़ हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था।