कोल: खैर विष्णुपुरी मार्ग पर कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मंडी के व्यापारी की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 25, 2026 खैर विष्णुपुरी मार्ग पर एक कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मंडी व्यापारी की मौत हो गई। खैर मंडी के व्यापारी 46 वर्षीय विक्रम सिंह काम खत्म करने के बाद शनिवार रात्रि घर की ओर लौट रहे थे। खैर विष्णुपुरी मार्ग पर वह अपने बेटे का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी।