कोल: अलीगढ़ में युवकों पर चाकू लगाकर पुलिस बना रही अपराधी, वीडियो वायरल, SSP ने लिया संज्ञान और पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
Koil, Aligarh | Jan 25, 2026 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके का बताया जा रहा है। जहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ था। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है कि अकराबाद पुलिस के द्वारा युवकों पर चाकू लगाकर उनको अपराधी बनाया जा रहा है।आरोप लगाए गए थे इधर मामले में एसएसपी के द्वारा संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।