सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के जमुई नहर के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर, एक की हालत नाजुक
सोरांव थाना क्षेत्र के जमुआ नहर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में निखिल गुप्ता (पुत्र कृष्णा गुप्ता) और शिवशंकर (पुत्र भोलानाथ) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निखिल गुप्ता का दाहिना पैर टूट गया, जबकि शिवशंकर के पैर के अंगूठे और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में सदर में भर्ती कराया ।