घोड़ाडोंगरी: विधायक प्रतिनिधि का वीडियो वायरल, आदिवासी युवक पर हॉकी से हमले का आरोप, सत्ता के रौब का प्रदर्शन!
शनिवार 1 बजे घोड़ाडोंगरी नगर परिषद क्षेत्र में एक कथित मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा से जुड़े बताए जा रहे विधायक प्रतिनिधि विवेक जैन एक आदिवासी ट्रैक्टर चालक पर हॉकी से वार करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम चिखली का युवक वार्ड क्रमांक 3 में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है।