Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
manojbetul900
7
बैतूल नगर: ग्राम पंचायत बाकुड़ में भ्रष्टाचार: अधूरा काम करके निकाली राशि, ग्रामीणों ने बैतूल में अधिकारियों से की शिकायत
Betul Nagar, Betul
| Aug 1, 2025
बैतूल जिले के बाकुड़ पंचायत में पंचायत सचिव और सरपंच की विधि भगत से करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया अधूरा निर्माण कार्य की पूरी राशि निकाल कर हड़प ली गई जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे बैतूल में कलेक्टर और जिला पंचायत अधिकारी से की।
#crime
#national
MORE NEWS
➡️ #विश्व_रक्तदाता_दिवस पर घोड़ाडोंगरी में निकली जागरूकता रैली विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय बैतूल द्वारा रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष कार्यक्रम को जिला मुख्यालय तक सीमित न रखते हुए ब्लॉक स्तर पर भी विस्तार दिया गया, जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में जागरूकता रैली एवं स्वैच्छिक रक्तदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया तथा रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की पांच सक्रिय रक्तदान समितियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समितियों द्वारा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने स्वैच्छिक रक्तदान करने और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
➡️ 4147 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कर किया योगाभ्यास #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के सहयोग से आयुष विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम बैतूल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रातः 6:15 बजे आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने योगाभ्यास स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की जानकारी ली। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सहभागिता कर ऑनलाइन जुड़कर योगाभ्यास का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में भाग लिया। जिले से कुल 4147 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कर योगाभ्यास किया, जबकि जिले के 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर 902 लोगों ने सामूहिक रूप से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन योगाभ्यास में सहभागिता की। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से श्री नर्मदा प्रसाद मिश्रा, योग प्रशिक्षक कुमारी पारुल पालीवाल, श्री सागर शिवनकर एवं श्रीमती गीता पवार सहित अन्य उपस्थित है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
➡️ 14 जून 2026 को रविवार को जिला प्रशासन के सहयोग से आयुष विभाग और शिक्षा विभाग के द्वारा शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम बैतूल मे सुबह 6:15 पर सभी एक साथ ऑनलाइन जुडकर योगाभ्यास का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एकत्रित हुए l Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
➡️ बैतूल की स्वाति बनीं मिसाल, कच्ची घानी यूनिट से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना ➡️ 10 लाख के लोन से शुरू किए कारोबार से अब हर महीने 60 हजार की हो रही आमदनी, 8 युवाओं को मिला रोजगार शासन की योजनाएं यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत के साथ जुड़ जाएं तो स्वरोजगार के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण बैतूल के देशबंधु वार्ड निवासी श्रीमती स्वाति बारस्कर हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत कच्ची घानी तेल इकाई स्थापित कर अपनी आय बढ़ाने के साथ- साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। श्रीमती स्वाति बारस्कर ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने पीएमएफएमई योजना के तहत 10 लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर लकड़ी की कच्ची घानी तेल यूनिट शुरू की। इस परियोजना में उन्हें स्वीकृत ऋण पर 35 प्रतिशत अनुदान के रूप में 2.60 लाख रुपए की सहायता भी मिली। वर्तमान में उनकी इकाई में सरसों तेल, जगनी तेल, सूरजमुखी तेल, नारियल तेल, सेफ फ्लावर तेल सहित विभिन्न प्रकार के शुद्ध खाद्य तेलों का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तेल निर्माण के लिए किसानों से सीधे कच्चा माल खरीदा जाता है। पारंपरिक लकड़ी घानी तकनीक से तेल निकालकर उसकी पैकेजिंग की जाती है और फिर बाजार में बिक्री की जाती है। बैतूल के गंज क्षेत्र में उनका स्वयं का आउटलेट भी संचालित है, जहां से उत्पादों की मार्केटिंग की जाती है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तथा जिले के बाहर भी उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। श्रीमती बारस्कर ने बताया कि इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 50 से 60 हजार रुपए की आय प्राप्त हो रही है। साथ ही उनकी यूनिट के माध्यम से लगभग 8 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है। ➡️ अवशेष खल्ली की पशु आहार के रूप में बिक्री श्री रविन्द्र बारस्कर ने बताया कि लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण तेल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह इकाई स्थापित की गई है। किसानों से प्राप्त तिलहन और फल्लीदाने को लकड़ी घानी मशीन से क्रश कर तेल तैयार किया जाता है। तेल निकालने के बाद बचने वाले अवशेषों खल्ली की पशु आहार के रूप में बिक्री की जाती है, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। श्रीमती स्वाति बारस्कर ने पीएमएफएमई योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026
➡️ रिंगढाना आगजनी प्रभावित परिवारों की मदद में जुटा प्रशासन जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम रिंगढाना में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा राहत एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है। एसडीएम श्री अजीत मरावी ने बताया कि प्रभावित परिवारों की क्षति का व्यवस्थित सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्यों का संचालन कर रही है। प्रभावित परिवारों के लिए नाश्ता, दोनों समय का भोजन, राशन, कपड़े, बर्तन तथा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। साथ ही उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने और उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर की जा रही हैं। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026
बैतूल नगर: ग्राम पंचायत बाकुड़ में भ्रष्टाचार: अधूरा काम करके निकाली राशि, ग्रामीणों ने बैतूल में अधिकारियों से की शिकायत - Betul Nagar News