सदर: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने किया हल्लाबोल
Sadar, Lucknow | Sep 9, 2026 लखनऊ में आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी प्रतिमा, जीपीओ पार्क पर बड़ी संख्या में आयुष इंटर्न डॉक्टर जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौजूदा स्टाइपेंड उनकी जरूरतों के अनुरूप नहीं है। लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ।