दिनारा: मां भलुनी धाम महोत्सव और छठ पर्व को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक, कार्यक्रम स्थल व पार्किंग का लिया जायजा
Dinara, Rohtas | Nov 9, 2026 दिनारा प्रखंड के मां भलुनी धाम महोत्सव एवं छठ महापर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।