आबू रोड: माउंट आबू में प्रशासन का चला पीला पंजा, मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, निजी अवैध निर्माण किए जमींदोज
माउंट आबू प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। कार्रवाई पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के सामने क्षेत्र में की गई, जहां नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची