हथुआ: अवैध निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, विभाग ने दी चेतावनी
गोपालगंज जिले में बिना मान्यता प्राप्त चल रहे निजी (प्राइवेट) विद्यालयों पर अब शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है. बिहार शिक्षा परियोजना और प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद गोपालगंज जिले के सभी प्रखंडों में ऐसे स्कूलों की पहचान शुरू कर दी गयी है, जो बिना विभागीय प्रस्वीकृति (रजिस्ट्रेशन) के वर्षों से संचालित हो रहे हैं.