स्लीमनाबाद: तेवरी के बुद्ध सिंह ठाकुर स्कूल में जिला पंचायत CEO ने बच्चों से किया संवाद
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के “स्कूल चले हम” अभियान के अंतर्गत आयोजित “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तेवरी में एक प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर ने विद्यालय पहुँचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया।