इटाढ़ी: इटाढ़ी नगर पंचायत क्षेत्र में खराब चापाकलों की मरम्मत में जुटी
Itarhi, Buxar | May 20, 2026 इटाढ़ी नगर पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में पहल की गई है। नगर पंचायत चेयरमैन संजय पाठक ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।