मितौली: कसबा मैगलगंज क्षेत्र में मौसम का बदला मिजाज, तेज़ हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग के द्वारा लखीमपुर खीरी जिले में अनुमानित बारिश के बाद जिले के कस्बा मैगलगंज में 25 जून की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली है। जहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत और किसानों में खुशी को लहर है। बारिश किसानों की फसल में सिंचाई के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।