मितौली: मितौली थाना पुलिस ने क्षेत्र में विधुत उपकरण चोरी की घटना का किया खुलासा, पांच चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मितौली थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में विद्युत उपकरण चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने विद्युत के कई उपकरण बरामद करके पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में चोरी कई हुए विद्युत उपकरण भी बरामद किए हैं।