मितौली: चोरी के मामले में फरार चल रहे रूकनुपुर खैरपुर निवासी आरोपी को मैगलगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले की मैगलगंज थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को चोरी के मामले में फरार चल रहे रूकनुपुर खैरपुर थाना हरगाँव जिला सीतापुर निवासी हरिश्चचन्द्र पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर चोरी को धारा में मामला दर्ज था। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। मैगलगंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाई की है।