मितौली: मैगलगंज के हरनहां गांव में चोरों ने दो घरों में लाखों की करी चोरी, चोरों ने बच्चों की गुल्लक तक फोड़ डाली
मैगलगंज थाना क्षेत्र के हरनहां गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों की कीमत के जेवर चोरी किए हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। गांव निवासी मुन्ना सिंह के घर में सोने चांदी के जेवर के साथ बच्चों की गुल्लक तक छोड़कर चोरी की गई है। राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर पर भी अलमारी और बक्से खोलकर सोने चांदी के जेवर चोरी हुए हैं।