हरिद्वार: पुलिस ने दादूपुर गोविंदपुर में पकड़ी नकली शराब की फैक्ट्री, 800 लीटर नकली शराब व महंगे ब्रांड के बोतल-ढक्कन बरामद
बिहार की तर्ज पर दीवाली पर उत्तराखंड में नकली शराब की सप्लाई की कोशिश को रानीपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है। SSP परमेंद्र डोभाल ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि दादूपुर गोविंदपुर में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए यूपी के कानपुर निवासी अनिरुद्ध सिंह को पकड़ा गया है। फैक्ट्री में 800 लीटर नकली शराब और महंगे ब्रांड के रैपर, बोतल और ढक्कन बरामद हुए हैं।