हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह अचानक सहदेवपुर पहुंचे, खुद काटी धान की फसल और किसानों को किया जागरूक
हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह गुरुवार को सहदेवपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने खुद खेतों में उतरकर धान की फसल काटी। इस दौरान उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डीएम ने किसानों से बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए खेती की तमाम योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए।