सारठ: पुलिस ने बिना नंबर वाली KTM बाइक पर सवार 3 युवकों को हिरासत में लिया, बाइक जब्त
Sarath, Deoghar | Oct 18, 2026 सारठ पुलिस ने गश्ति के दौरान रविवार रात 8 बजे बिना नंबर KTM बाइक में सवार 3 युवक को हिरासत में लेकर बाइक को जप्त किया। बताया कि बाइक का कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि दशहरा को लेकर बाजार में भीड़ रहती है और यातायात नियमों का पालन नहीं कराने से पुलिस की ड्यूटी को लेकर सवाल उठता है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता है।